200 करोड़ बार देखे गए वीडियो ने छेड़ी चर्चा, अब युवा भारत इसे सड़कों पर ले आया है
डेयरी पशुओं के साथ व्यवहार पर उठे सवाल, लावारिस पशुओं से जन सुरक्षा को खतरा

पटना, बिहार | सोमवार, 28 सितंबर: एक वायरल सेलिब्रिटी वीडियो से प्रेरित होकर, पटना में युवा कार्यकर्ताओं ने 11 भारतीय शहरों में चल रहे एक अभियान के तहत गांधी मैदान पर एक नुक्कड़ नाटक किया। यह 10 भारतीय शहरों में चलाए जा रहे एक अभियान का हिस्सा था। 10 मिनट के इस प्रदर्शन ने कौन बनेगा करोड़पति से जुड़ी एक वायरल बातचीत से प्रेरणा लेते हुए भारत के डेयरी उद्योग से जुड़े नैतिक सवालों को सामने रखा और लोगों को गायों, भैंसों और उनके बछड़ों के साथ होने वाले व्यवहार पर विचार करने के लिए प्रेरित किया।
इस वायरल वीडियो में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन प्रतियोगी सिद्धार्थ शर्मा के साथ डेयरी पशुओं की वास्तविक स्थिति पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। पूरे भारत में इसे 200 करोड़ बार देखा जा चुका है, जिससे यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रील्स में से एक बन गया है। बातचीत के अंत में अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट किया कि गाय का दूध उसके बछड़े के लिए होता है, न कि इंसानों की चाय में डालने के लिए।
कार्यक्रम के आयोजक रिशिका रॉय ने कहा, “इस क्लिप पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि भारत के कई युवा डेयरी उद्योग से जुड़ी पुरानी धारणाओं पर फिर से विचार कर रहे हैं। हमारा नुक्कड़ नाटक इन जरूरी चर्चाओं को सार्वजनिक मंचों तक लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था।”
डेयरी से जुड़ी चिंताएं केवल पशुओं के हितों तक ही सीमित नहीं हैं; इनका सीधा असर जन सुरक्षा और पर्यावरण पर भी पड़ता है। हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने डेयरी इकाइयों द्वारा दूध देना बंद कर चुकी गायों को लावारिस छोड़ देने की प्रवृत्ति पर कड़ी टिप्पणी की थी। न्यायालय के अनुसार, जानवरों को इस तरह छोड़ देना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि यह जन सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। व्यस्त सड़कों पर अक्सर बेसहारा जानवरों और वाहनों की टक्कर होती है, जो कई बार जानलेवा हादसों में बदल जाती है।
रिशु ने कहा, “यह नाटक जनता, विशेषकर जागरूक युवाओं से सीधे और आसान तरीके से जुड़ने का एक जरिया था, ताकि डेयरी उद्योग की अनैतिक सच्चाइयों को पुरजोर तरीके से सबके सामने रखा जा सके।”
यह अभियान नीति-निर्माताओं और संस्थानों से पशु, लोगों और पर्यावरण के हित में अधिक पौध-आधारित खाद्य प्रणालियों के विकास को समर्थन देने का आह्वान करता है।
